Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना के 389 नए मामले मिले, 294 मरीज हुए ठीक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus In Punjab: पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य भर में 7021 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 6794 का परीक्षण किया गया और 389 की रिपोर्ट सकारात्मक आई। अच्छी खबर यह है कि प्रदेश भर में कोरोना से किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

राज्य में कोरोना की संख्या बढ़ने के साथ ही मधुमेह, बीपी, किडनी या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। राज्य में 30 कोरोना पीड़ित लेवल-2 और 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज लेवल-3 के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

राहत भरी खबर यह भी है कि जिस तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, उसी रफ्तार से कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। मुश्किल सिर्फ उन्हीं लोगों को हो रही है जो डायबिटीज, बीपी, किडनी या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से मोहाली पहले पायदान पर चल रहा है।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *