Crime News: कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, महिला घायल, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Crime News: इस समय की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं।

महिला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की बताई जा रही है। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलियों की आवाज सुन मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई। फायरिंग की शुरू होते ही लोग खौफ में आ गए और जान बचाने के इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आए थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *