Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी ने नकोदर में खोला चुनाव कार्यालय

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी(आप) ने जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नकोदर में अपना चुनावी कार्यालय खोला है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रंजीत सिंह चीमा (चेयरमैन, जल आपूर्ति विभाग), जगतार सिंह (किसान विंग अध्यक्ष) व हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान, दर्शन सिंह टाहली(जिला परिषद उपाध्यक्ष) के साथ नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। नकोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रजीत कौर मान ने अपने क्षेत्र के स्वयंसेवकों को कार्यालय खोलने के लिए बधाई दी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों से पंजाब के लोग बहुत खुश हैं। जो गारंटियां दी गई थी उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी को नकोदर में एक कामयाबी भी मिली जब कांग्रेस नेता मोहित और भाजपा नेता निक्का खान ने अपनी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस मौके पर आप नेता जसवीर सिंह धंजल, शांति सरूप , प्रदीप शेरपुर, नरेश कुमार, बलदेव सहोता, संजीव आहूजा, लखवीर कौर संघेड़ा, सुरिंदर कुमार , हिमांशु जैन, बॉबी शर्मा, नरिंदर शर्मा, जसवीर संगोवाल उपस्थित थे।

वहीं पार्टी के नकोदर टीम से मिल्खा सिंह, अनूप बिल्गा, परमिंदर बिल्गा, जसवीर सिंह शंकर, विक्की भगत, सुखविंदर गडवाल, अजीत सिद्धम, पंकज मालदी, संजीव, अर्जन सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरप्रीत हैप्पी, गुरजंट सिंह, गुरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *