Punjab News: पंजाब में AAP के विधायक का पिता गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर आप (AAP) विधायक गोल्डी कंबोज को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर रिश्वतखोरी का आरोप है।

Goldy Kamboj File Photo
Goldy Kamboj File Photo

गोल्डी कंबोज के पिता के खिलाफ विजिलेंस ने रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी मिली है कि प्रापर्टी डीलर सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

एफ.आई.आर. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटरसाइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उसी दिन फिर शाम को राणो भाई का फोन आया कि मेरे घर वालों को शक है कि हम दोनों का अफेयर चल रहा है, उसके बाद से उनके घर से फोन आने लगे और बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। जिसके बाद सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि वह यहां आकर समझौता कर लें और10 लाख रुपये की मांग भी की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

पति Sushil Rinku की साख के लिए मैदान में उतरीं पत्नी Dr. Sunita Rinku| Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *