Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा ई-मोबीलिटी की तरफ सुचारू तबदीली के लिए हिस्सेदार विभागों के साथ विचार-विमर्श

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 552 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य को विकसित प्रौद्यौगिकी में एक कदम और आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ई. वी.) चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए सैंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने के बारे विचार कर रही है।

Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा ई-मोबीलिटी की तरफ सुचारू तबदीली के लिए हिस्सेदार विभागों के साथ विचार-विमर्श

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने इस सम्बन्धी परिवहन, लोक निर्माण, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, निवेश प्रोत्साहन, हुनर विकास, पर्यटन, पी. एस. पी. सी. एल, आवास निर्माण और शहरी विकास और स्थानीय निकाय सहित सभी हिस्सेदार विभागों के साथ विचार-विमर्श किया है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) को हुनर विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा, स्टैंडर्ड टेस्टिंग और बैटरी टैक्नोलॉजी को और मज़बूत करने के लिए सैंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए आई. आई. टी. रोपड़ के साथ तालमेल करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों का वर्किंग ग्रुप बनाने के लिए भी कहा।

राज्य में ई. वी. नीति को लागू करने के लिए सभी हिस्सेदार विभागों के एकजुट होने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार 2025 तक 25 फ़ीसद इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि ई-मोबीलिटी की तरफ तबदीली के लिए ई. वी. चार्जिंग के बुनियादी ढांचे का पहुंचयोग्य और मज़बूत नैटवर्क स्थापित करना समय की ज़रूरत है। यह न सिर्फ़ राज्य को नैट-ज़ीरो मिशन की तरफ लेकर जायेगा बल्कि देश के यातायात क्षेत्र में नवीनता लाने में भी सहायक होगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

प्रमुख सचिव बिजली तेजवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को भरोसा दिया कि पी. एस. पी. सी. एल. राज्य में प्रस्तावित ई. वी. चार्जिंग स्टेशनों को बिजली कुनैकशन की तुरंत मंजूरी के लिए पूरा सहयोग देगा। पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि भगत ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से ई. वी. चार्जिंग बुनियादी ढांचे के एकीकरण की ज़रूरत है जिससे पंजाब में मज़बूत बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए ई. वी. चार्जिंग स्टेशनों में कुदरती स्रोतों से पैदा ऊर्जा दी जा सके।

उन्होंने कहा कि ई. वी. और फास्ट चार्जिंग बैटरियों के निर्माण से जुड़ी नवीन तकनीकों को आई. आई. टी. रोपड़ के साथ सलाह-मशवरा करके अपनाया जाएगा। पी. एम. आई. डी. सी. के सी. ई. ओ. ईशा कालिया ने कहा कि सैंटर आफ एक्सीलेंस पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यापक मंजूरी के लिए मानक ई-चार्जिंग बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए एक सेतु के तौर पर काम करेगा।

Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा ई-मोबीलिटी की तरफ सुचारू तबदीली के लिए हिस्सेदार विभागों के साथ विचार-विमर्श

पेडा के डायरेक्टर एम. पी. सिंह ने राज्य में ई. वी. चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने और इस सम्बन्धी रणनीति बनाने की ज़रूरत के बारे जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन पेडा एच. एस. हंसपाल, डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण डी. पी. एस. खरबन्दा, ज्वाइंट डायरेक्टर पेडा कुलबीर सिंह संधू के इलावा जी. आई. ज़ैड, परिवहन, लोक निर्माण और स्थानीय निकाय विभाग के सीनियर अधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित थे।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *