Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने को लेकर अमित शाह ने पंजाब सरकार की सराहन की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 22 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा भगोड़ा और वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह और उसके संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री की सराहना करने के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी पंजाब सरकार की सराहना की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अमित शाह ने कहा कि पंजाब सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार भी पंजाब सरकार के साथ है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई भी खालिस्तानी आंदोलन नहीं चल रहा है हमने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी भारत की एकता पर हमला नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था। जबकि उसके करीबी पापलप्रीत सिंह सहित उसके कई साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *