Poonch Terrorist Attack: पुंछ में पंजाब के शहीद जवानों के परिवारों के लिए सीएम मान का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 22 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Poonch Terrorist Attack: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जम्मू-कश्मीर में अपनी राष्ट्रीय सेवा का कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए चार बहादुर सैनिकों के परिवारों में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Poonch Terrorist Attack
Poonch Terrorist Attack

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इन वीर जवानों की पहचान मनदीप सिंह, सेवक सिंह, हरकृष्ण सिंह, कुलवंत सिंह और देबाशीष बसवाल शामिल हैं। यह जवान गुरदासपुर, मोगा, लुधियाना और बठिंडा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इस हमले में वीर जवानों की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति के अनुसार शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए इन जांबाज वीरों द्वारा दिखाई गई वीरता बाकी जवानों को भी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भगवंत मान ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने में पंजाबियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब पंजाबी सरहदों पर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *