Poonch Terrorist Attack: शहीद कुलवंत सिंह के पार्थिव शरीर को लाया गया घर, सैन्य सम्मान से दी जाएगी विदाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोगा। Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के जवान कुलवंत सिंह का कुछ ही राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चड़िक में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह गांव पहुच गई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

शहीद को नमन करने के लिए गांव में हजारों लोग पहुंचे हैं। वहीं पार्थिव देह को सरकारी सम्मान के साथ लाया गया। शहीद के मां-बाप और पत्नी सदमे में हैं। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के ट्रक पर हुए आंतकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे, उनमें कुलवंत सिंह भी शामिल था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

मोगा के शहीद कुलवंत सिंह के पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *