Jalandhar By Poll: राकेश राठौर, रमन पब्बी ने अटवाल के पक्ष मे बूथ कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर साधा संपर्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर जालंधर लोकसभा की सभी विधानसभाओं मे अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ने अपने-अपने बूथ पर लोकसभा उपचुनाव जालंधर के तहत भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष मे अपने-अपने क्षेत्र में पड़ते इलाके मे वोट मांगें।

इसी कड़ी में जालंधर के पूर्व मेयर व पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर व रमन पब्बी ने अपने बूथ के अधीन आते इलाके के कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमे लोगो मे भी भाजपा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने इस जनसंपर्क मे घर-घर जाकर लोगो को भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील करते हुए कहा कि लोगो के समर्थन को देख कर साफ दिख रहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे हर बूथ पर विजय हासिल करेगी। क्योंकि लोग कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकारों द्वारा हर वर्ग से की गई धक्केशाही व झूठे वादों से तंग आ चुकी है।

आम आदमी पार्टी के शासन में पिछले एक वर्ष में पूरे राज्य मे तेज़ी से बढ़ रही गुंडागर्दी हर तरफ हो रहे भ्रष्टाचार, हर गली मोहल्ले मे चल रही नशाखोरी पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसलिए सभी पंजाब के भविष्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में चुन चुकी है। जिसके चलते सब लोग भाजपा के समर्थन मे काम कर रहे है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जालंधर को असलियत मे स्मार्ट सिटी सिटी केवल भाजपा की केंद्र बना सकती है। क्यूंकि इस चुनाव को लेकर युवाओ मे भारी उत्साह देख कर जनता भी साफ बोल रही है कि हमारे परिवार व कारोबार की सुरक्षा सुविधा को मजबूत केवल भाजपा कर सकती है। जिस विकास का सबूत भाजपा शासित राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात समेत अलग अलग राज्य मे दे रही है।

VIDEO – मिलिए देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों से, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *