Jalandhar By Poll: भाजपा के घर-घर चुनाव प्रचार को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह : राजेश बागा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा के घर-घर चुनाव प्रचार को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है और मतदाता भी भाजपा को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। उक्त बातें पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने गांव बोलिना दोआबा में घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान कही।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

राजेश बागा ने कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि अब देश में सभी परीक्षाएं पंजाबी भाषा में भी दी जा सकती हैं और हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया उपकर वापस लेने का आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए हम मोदी सरकार के आभारी हैं।

राजेश बागा ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी और हम क्षेत्र के मतदाताओं से वादा करते हैं कि हम जालंधर लोकसभा क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जोगी तलहन, जिला महासचिव संदीप वर्मा, सुभाष बाठ, नरिंदर सिंह ढिल्लों, दिलशेर शेरा, सुखविंदर सिंह चीमा, गुरजीत बागा, जसविंदर मिंटू, पाला सिंह आदि भी मौजूद थे।

VIDEO – मिलिए देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों से, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *