डेली संवाद, न्यूजीलैंड। Earthquake: न्यूजीलैंड (New Zealand) में भूकंप (Earthquake) का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर 7.3 की तीव्रता के साथ आया।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड में मार्च के महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। फिलहाल भूकंप से वहां हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
इसके साथ ही भूकंप के बाद अमेरिका के सुनामी वार्निंग सिस्टम का कहना है कि 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद क्षेत्र में सुनामी का खतरा है। वहीं केंद्र का कहना है कि इतने बड़े भूकंप के बावजूद प्रशांत क्षेत्र में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
VIDEO- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, देखें






