Punjab News: पंजाब के इस गुरूद्वारे में बेअदबी, जूते लेकर सिख व्यक्ति गुरुघर में घुसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 24 Apr 2023

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: पंजाब के रूपनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रूपनगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी की घटना हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूद्वारे में अखंड पाठ चल रहा था और संगत गुरुघर में नतमस्तक हो रही थी।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

आपको बता दे कि बेअदबी किसी और ने नहीं बल्कि एक सिख व्यक्ति ने की है। संगत गुरुघर में नतमस्तक हो रही होती है तभी एक व्यक्ति गुरुघर में दाखिल होकर ग्रंथी सिंह की तरफ इशारा करता है और आगे आकर उसपर हमला कर देता है। आपको बता दे कि बेअदबी करने वाले व्यक्ति ने जूते भी पहन रखे थे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वह सीधा जूते डालकर गुरुग्रंथ साहिब के पास गया और ग्रंथियों को थप्पड़ मारने लगा। इतना ही नहीं, गुरुग्रंथ साहिब के आगे ही दोनों पाठियों की पगड़ियां तक उतार दी। घटना के बाद लोगों ने बेअदबी करने वाले व्यक्ति को जमकर पीटा और घसीटकर गुरुघर से बाहर ले गए। वहीं, संगत की तरफ से मेन चौक पर धरना दे दिया गया है।

VIDEO- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *