⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 164 शब्द|📅 25 Apr 2023
डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब दे के मुखी और गिरफ्तार अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केंद्रीय एजेंसी आई.बी. डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आई.बी की 5 सदस्यीय टीम अमृतपाल से पूछताछ करने जेल पहुंची है। आपको बता दे कि आज सुबह से ही अमृतपाल सिंह से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
यह पूछताछ विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी से संबधित हो रही है। आपको बता दे कि 36 दिन से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को रविवार को मोगा के रोडे से गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उसको असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया।
VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं








