Jalandhar By Poll: आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने नकोदर में हजारों समर्थकों के साथ निकाली बड़ी पदयात्रा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर/नकोदर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने मंगलवार को हलका नकोदर में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बड़ी पदयात्रा निकाली। इस दौरान उनके साथ हल्का नकोदर से आप विधायक इंदरजीत कौर मान भी साथ रहीं।

Jalandhar By Poll: आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने नकोदर में हजारों समर्थकों के साथ निकाली बड़ी पदयात्रा

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

पदयात्रा के दौरान उन्होंने बाबा परगटनाथ रहीमपुर उगीवाले मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आप उम्मीदवार ने उगी से लेकर शंकर, नूरमहल और तलवन होते हुए बिलगा तक पैदल यात्रा की एवं स्थानीय लोगों से रूबरू हुए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आप उम्मीदवार को जगह-जगह माला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया।

Jalandhar By Poll: आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने नकोदर में हजारों समर्थकों के साथ निकाली बड़ी पदयात्रा

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

यात्रा के दौरान आम लोगों के बीच भी सुशील रिंकू और आम आदमी पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर के हर वर्ग के लोगों के बीच आम आदमी पार्टी के प्रति भारी उत्साह है। इस बार जालंधर इतिहास रचेगा। लोग विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी पारंपरिक पार्टियों को हराकर आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *