Priyanka Chahar Choudhry: बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ इस मॉडल ने लगाए कपड़े चुराने के आरोप, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Priyanka Chahar Choudhry: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhry) एक विवाद में फंस गई हैं, उनपर एक मॉडल ने संगीन आरोप लगाए हैं। मॉडल और डिजाइनर इशिता गुप्ता (Ishita Gupta) ने प्रियंका के ऊपर उनके कपड़ों के डिजाइन चोरी करने का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, इशिता ने प्रियंका पर उनके डिजाइन आइडिया चुराने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

आपको बता दें कि यह सब तब हुआ जब प्रियंका ने बेज स्टोन-वर्क रफ़ल लहंगे में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इशिता ने दावा किया कि प्रियंका ने जो लहंगा पहना है, वह विशेष रूप से उनकी खुद की फैशन लाइन के लिए डिजाइन किया गया था। विदेश में बसी मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। न सिर्फ आरोप लगे हैं, बल्कि एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसके साथ ही इशिता का आरोप है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी किए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट किया, ‘वो महिला एक पीआर टीम के साथ दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को इम्प्रेस करने के लिए अच्छा बनने का नाटक किया। उसे लगता है कि मेरी तरह तैयार होकर वह मेरे जैसी हो जाएगी। मेरे 30 हजार पाउंड से ज्यादा के कपड़े चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा।’

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *