⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 119 शब्द|📅 25 Apr 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के लोगों को उनके राजस्व रिकॉर्ड को ट्रैक करने की सुविधा देने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बीते दिनों एक हेल्पलाइन नंबर 8184900002 शुरू किया गया था, जो अनजाने में 8194900002 लिख दिया गया।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले के सम्बन्ध में लोगों को आई असुविधा के लिए खेद है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लोग 8184900002 पर कॉल करके राजस्व हेल्पलाइन का लाभ ले सकते हैं।
VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं








