Punjab News: कंवरवीर सिंह ने मोरिंडा बेअदबी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने मोरिंडा के गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की हुई हृदय विदारक घटना की सख्त शब्दों में घोर निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Punjab News: कंवरवीर सिंह ने मोरिंडा बेअदबी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की

टोहड़ा ने कहा कि ऐसी घटनाएं पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो नानक नाम लेवा संगत की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत करते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि माता गुजर कौर जी और छोटे साहिबजादों की चरणछोह प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में एक व्यक्ति द्वारा जूते पहन कर वहां लगा जंगला फांद कर जबरदस्ती अंदर घुस कर, श्री अखंड पाठ साहिब के चल रहे पाठ के दौरान पाठ कर रहे गर्न्थीयों के साथ मारपीट कर उनकी पगड़ियाँ उतार दी गई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी घोर अपमान किया गया, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इस दु:खद घटना से सिख जगत सहित सारी नानक नाम लेवा संगत का दिल टूट गया है। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर की गई घटना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और पंजाब सरकार इस पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि अभी तक बेअदबी की सभी घटनाओं के मास्टरमाइंड पुलिस और सरकार की गिरफ्त से बाहर हैं, जो कि बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि सरकार को चाहिए कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करा कर सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि आगे से कोई भी ऐसी किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *