Punjab News: नौजवानों को मेरिट के आधार पर मिला रोज़गार- किरनदीप कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मेरिट के आधार पर 28 हज़ार से अधिक नौजवानों को एक साल के समय के अंदर सरकारी नौकरियां मुहैया करवाई हैं। इसी संदर्भ में किरनदीप कौर, गाँव जंगपुरा ज़िला मोहाली ने बताया कि उसकी नियुक्ति स्थानीय निकाय विभाग में बतौर क्लर्क (लेखा) हुई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इस लड़की ने सरकारी नौकरी में आकर एक मिसाल पैदा कर दी कि यदि मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की जाए तो आम परिवारों के बच्चे भी आम आदमी पार्टी की सरकार में सरकारी नौकरी में आ सकते हैं। किरनदीप कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी और जन हितैषी सोच स्वरूप राज्य के लोगों की भलाई के लिए पंजाब सरकार की तरफ से कई ऐतिहासिक फ़ैसले लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

जिनमें राज्य के नौजवानों को मेरिट के आधार पर रोज़गार मुहैया करवाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में पंजाब सरकार की तरफ से पूरे पारदर्शी ढंग से चयन प्रक्रिया को मुकम्मल किया गया जिसके परिणामस्वरूप आम परिवारों के बच्चों को नौकरी मिली है।

किरनदीप कौर ने यह बात भी कही कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी वह बात भी साबित कर दी है कि उनका पैन लोगों की भलाई के लिए चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाती हूँ कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से प्राप्त प्रेरणा स्वरूप अपने पैन का प्रयोग भी आम लोगों की भलाई के लिए करूंगी।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *