Punjab Politics: लोगों से कांग्रेस को खारिज करने की अपील की, जिसने हलके के लिए कुछ भी नही किया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, फिल्लौर। Punjab Politics: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि शिरोमणी अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन पंजाबियों के सम्मान के लिए लड़ रही हैं, पंजाबियों को कांग्रेस को खारिज कर देना चाहिए जो बार बार जीतने के बावजूद इस हलके का विकास करने में विफल रही है ,और कहा कि आम आदमी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों का दमन कर रही हैं।

फिल्लौर हलके में शिअद-बसपा के सांझा उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुक्खी के समर्थन में उत्साहपूर्ण सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘ इस चुनाव से राज्य और केंद्र में सरकारों में कोई बदलाव नही होगा, लेकिन यह निश्चित रूप से यह संकेत भेजेगा कि झूठ की राजनीति कभी सफल नही होती है’’।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

कांग्रेस पार्टी के बारे में बोलते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि भले ही इस पार्टी ने चुनावों में अठारह में से चैदह बार चुनाव जीता हो, लेकिन यह इसका विकास करने में विफल रही है। उन्होने कहा कि यह सब जानते हैं कि पूर्व सांसद चैधरी संतोख सिंह को कभी इस हलके में नही देखा गया। उन्होने कहा, ‘‘ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हलके के लिए कुछ भी नही किया और किसी बुनियादी ढ़ांचा परियोजना को लागू करने के लिए कुछ भी नही किया गया’’।

सरदार मजीठिया ने कहा कि जालंधर के लिए कुछ नही करने वाली मौजूदा आप पार्टी की सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भय का माहौल पैदा करने के लिए जानी जाती है। उन्होने कहा,‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप पार्टी की सरकार ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिलकर एनएसए लगाने के अलावा पवित्र धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी’’। उन्होने कहा कि यह सब देश और दुनिया में पंजाब और पंजाबियों के बारे गलत संदेश देने के लिए किया गया है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

लोगों से वोट डालने से पहले सभी उम्मीदवारों की तुलना करने का आग्रह करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ एक तरफ आपके पास सुखविंदर सुक्खी है, जो एक डाॅक्टर तथा सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होने श्री कांशीराम के साथ भी काम किया है, जबकि दूसरी तरफ आप और भाजपा ने दलबदलुओं को टिकट दिया है’’।

उन्होने कहा कि आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू, जो एक महीने पहले कांग्रेस में थे, ने महिलाओं से आग्रह किया था कि जब आप पार्टी उनके पास जालधंर उपचुनाव के लिए वोट मांगने आएं तो वे वादे के अनुसार प्रति माह 1000 रूपया प्रति माह की मांग करें। अब वही आदमी आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बन गया है’’।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *