Punjab Politics: भाजपा की नीतियों को देख लोग हो रहे भाजपा परिवार में शामिल- महेंदर सिंह

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विपक्षी पार्टियों के नेता व् कार्यकर्त्ता अपनी अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में करतारपुर विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह के नेतृत्व में कई कांग्रेसीयों व् उनके समर्थकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

डॉ. महेंदर सिंह ने उन्हें पार्टी का सिरोपे सम्मानित कर इन सभी नए सदस्यों को भाजपा परिबार की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ .अम्हेंदर सिंह के साथ भाजपा के अर्श्त्रिय कार्यकारिणी सदस्य व् पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, राकेश राठौर, संजीव मिन्हास, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकू सहित कई भाजपा नेता व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

डॉ. महेंदर सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस, अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी की जन-विरोधी सोच व नीतियों को देखते हुए लगातार लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता के दिए गए बहुमत से विजय हासिल करेंगें।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान वह हजारों लोगो को पार्टी में शामिल करवा चुके हैं। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग बहुत दुःखी व परेशान हैं और अब उनकी उम्मीद सिर्फ भाजपा से है।

जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आ रहा है। जनता पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की सोच एवं नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता ने भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनने का मन लिया है।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

Vinesh Phogat बोलीं- हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं', हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। DAILY SAMVAD




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *