Wrestler Protest: ‘रिपोर्ट पर बबीता फोगाट के कराए जबरदस्ती साइन’, धरने पर बैठे पहलवानों का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestler Protest: देश के नामी पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को पहलवानों ने प्रेस कांफ्रेंस कर शिकायत न दर्ज करने समेत कई आरोप लगाए है। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

आपको बता दे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता भी दिल्ली में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, “मुझे नहीं पता पुलिस एफआईआर क्यों नहीं रजिस्टर कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट पर हमारा विश्वास और बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। जो आना चाहे, हमारे मंच पर सबका वेलकम है, चाहें पॉलिटिकल पार्टी हो या कोई और, बीजेपी आना चाहे तो उनका भी वेलकम है।”

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उन्होंने कहा, “आप कौन सी व्यवस्था की बात कर रहे हैं? सारी व्यवस्था तो आपने खराब कर रखी है। कानून से बड़ा कुछ नहीं है, ना दिल्ली पुलिस ना कोई और। हमारे साथ पहले जो राजनीति हुई है, हम नहीं चाहते वैसा हमारे साथ दोबारा हो।”

वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “कमेटी के मेंबर्स में आपस में सहमति नहीं थी, रिपोर्ट सबमिट कैसे हुई। बबीता फोगाट ने बताया कि रिपोर्ट पर उनसे जबरदस्ती साइन कराए गए।”

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *