डेली संवाद, चंडीगढ़। Cough Syrup: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में एक भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित खांसी की दवा दूषित पाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी कर भारत में निर्मित गुइफेनेसिन कफ सिरप को दूषित घोषित किया है।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
WHP ने जानकारी दी है कि इस कफ सिरप को पंजाब की QP फार्माकेम लिमिटेड कंपनी बनाती है। वहीं QP फार्मा केम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधीर पाठक ने इस मुद्दे पर कहा कि पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को शक है कि भारत सरकार को बदनाम करने के लिए कंबोडिया भेजे गए उत्पाद (खांसी की दवाई) की किसी ने नकल की है। यह मार्शल द्वीप समूह और माइक्रोनेशिया में बेचा जाता है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
एफडीए विभाग ने जांच के लिए कंबोडिया भेजे गए कफ सिरप के सैंपल ले लिए हैं। खांसी की दवाई की कुल 18,336 बोतलें भेजी गईं। बताया जा रहा है कि जिस खांसी की दवाई पर डब्ल्यूएचओ ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, उसे भारत से ही कंबोडिया भेजे जाने की इजाजत दी गई थी। यह मार्शल द्वीप समूह और माइक्रोनेशिया तक कैसे पहुंचा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह कफ सिरप भारतीय बाजार में भी उपलब्ध है।