Jalandhar By Poll: कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वोटरों को रिझाने के लिए बांट रहे हैं रुपए! प्रचार के दौरान महिलाओं को दिए पांच-पांच सौ रुपए, VIDEO वायरल, देखें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 575 शब्द|📅 26 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: चुनाव के दौरान राशन-पैसा और शराब बांट कर वोट खरीदने के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। लेकिन जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री द्वारा सरेआम पैसे बांटे जाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान वोटरों को पांच-पांच सौ रुपए बांटने की एक वीडियो क्लिप कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री प्रचार के दौरान बस्ती दानिशमंदा में वोटरों को सरेआम रुपए बांटते नजर आ रहे हैं।

Jalandhar By Poll: कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वोटरों को रिझाने के लिए बांट रहे हैं रुपए! प्रचार के दौरान महिलाओं को दिए पांच-पांच सौ रुपए, VIDEO वायरल, देखें
चुनाव प्रचार के दौरान जेब से रुपए निकालते कांग्रेस का नेता

इसे मत चला देना, डिलीट कर दो

कांग्रेस का यह बड़ा नेता कैमरे के सामने सरेआम अपनी जेब से पांच पांच सौ रुपए के नोट निकालकर महिलाओं को देता नजर आ रहा है। उक्त नेता को जब पता चला कि वह कैमरे के सामने है, तो उसने फेसबुक लाइव चला रहे युवक को कहता है कि इसे बंद कर दो। इसे पेज से डिलीट कर दो।

वायरल हो रही उक्त वीडियो बस्ती दानिशमंदा की बताई जा रही है। वीडियो में कांग्रेस के उक्त नेता अपनी जेब से पहले लिफाफे निकालता है। उसके बाद उक्त लिफाफा अपनी जेब में डाल लेता है। फिर कुर्ते की नीचे वाली जेब से पांच पांच सौ रुपए निकालकर महिला के हाथ में थमा देता है।

Jalandhar By Poll: कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वोटरों को रिझाने के लिए बांट रहे हैं रुपए! प्रचार के दौरान महिलाओं को दिए पांच-पांच सौ रुपए, VIDEO वायरल, देखें
चुनाव प्रचार के दौरान जेब से रुपए निकालकर गिनता कांग्रेस का नेता
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उक्त नेता को जब पता चला कि वह कैमरे के सामने है, तो उसने कहा कि इसे मत चला देना। इसके बाद महिला के साथ उक्त नेता उसके घर के अंदर दाखिल हो जाता है। घर से बाहर निकलने के बाद नेता का समर्थक कैमरे के सामने बोलता है कि जिस महिला को नेता ने पैसे दिए हैं, वह महिला उनकी बेटी जैसी है। उन्होंने अपनी बेटी मानकर पैसा दिया है।

लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं कांग्रेस: बरसट

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के महासचिव और इलेक्शन इंचार्ज हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि कांग्रेस सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटना सीधे सीधे लोकतंत्र पर हमला है। लोकतंत्र में एसा काम करना अपराध है। इस वीडियो क्लिप के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

Jalandhar By Poll: कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वोटरों को रिझाने के लिए बांट रहे हैं रुपए! प्रचार के दौरान महिलाओं को दिए पांच-पांच सौ रुपए, VIDEO वायरल, देखें
चुनाव प्रचार के दौरान जेब से रुपए निकालकर महिला के हाथ में रुपए पकड़ाता कांग्रेस का नेता

पुरानी वीडियो होगी, इलेक्शन में पैसे कौन बांटता है: बेरी

उधर, कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा है कि उन्होंने अभी तक उक्त वीडियो क्लिप को नहीं देखा है। कांग्रेस का कोई नेता वोटरों को लुभाने के लिए पैसे नहीं बांट रहा है। हो सकती है किसी पुराने फंक्शन में महिलाओं को पैसे दिए गए हों, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा नहीं किया जा सकता है। वहीं, इस संबंध में जब कांग्रेस की प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी औऱ उनके बेटे बिक्रम चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

ਮਰਹੂਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਭਰਭੂਰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀਆਂ LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *