Punjab Cabinet Meeting: 27 अप्रैल को नहीं इस दिन होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 26 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: 27 अप्रैल को होने वाली पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक (Punjab Cabinet Meeting) अब 28 अप्रैल को होगी, जिसमें कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि यह बैठक पहले 27 अप्रैल को होनी थी। आपको बता दें कि जालंधर उपचुनाव से पहले बुलाई गई कैबिनेट की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

सबकी निगाहें इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ‘आप’ कैबिनेट की बैठक में पंजाब से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। बता दे कि पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में कल (27 अप्रैल) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसी के चलते पंजाब सरकार द्वारा कल राज्य में अवकाश की घोषणा के बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रकाश सिंह बादल ने 95 साल की उम्र में फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है, इसलिए राज्य सरकार ने इस दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *