⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 184 शब्द|📅 27 Apr 2023
डेली संवाद, कपूरथला। Accident News: कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर गांव रणधीरपुर के पास भीषण हादसा होने की खबर सामने आई है। बताते दे कि सेवादार मोटरसाइकिल से गुरुघर में सेवा करने जा रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में सेवादार की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
मृतक सेवादार की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इंदरजीत सिंह को टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। सेवादार अपनी मोटरसाइकिल से गुरुद्वारा कोठारी साहिब में सेवा करने जा रहा था तभी रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें








