Boxer Kaur Singh Passed Away: नहीं रहे पद्मश्री ओलंपिक मुक्केबाज कौर सिंह, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, संगरूर। Boxer Kaur Singh Passed Away: पंजाब के जिला संगरूर के गांव खनाल खुर्द निवासी पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह (Kaur Singh) (74) का बुधवार को निधन हो गया। कुरुक्षेत्र के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के साथ हमदर्दी जताई है।

Boxer Kaur Singh Passed Away: नहीं रहे पद्मश्री ओलंपिक मुक्केबाज कौर सिंह, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुक्केबाज कौर सिंह डायबिटीज बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 2 दिन पहले पटियाला व बाद में कुरुक्षेत्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कौर सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके गांव खनाल खुर्द में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

कौर सिंह साल 1970 में भारतीय फौज में भर्ती हुए। देश सेवा के दौरान उनमें मुक्केबाजी में मुकाम हासिल करने का जज्बा जागा। कौर सिंह की प्रतिभा को देख कर्नल बलजीत सिंह जोहल ने उन्हें पुणे इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने को प्रेरित किया। कौर सिंह ने देश के लिए कई मेडल जीते थे। 1982 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 1983 में पद्मश्री दिया गया था।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *