Jalandhar By Poll: घर-घर पहुंच रही मान सरकार की नीतियां, पार्टी से लगातार जुड़ रहे लोग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रचार और कद बढ़ता जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को आप के चुनाव कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में मान सरकार की जनहितैषी नीतियों, डोर टू डोर प्रचार और जनता पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में चर्चा कर अगली रणनीति पर विचार किया गया।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने मीटिंग में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे अपने वार्डों में ज्यादा से ज्यादा जाएं और घर-घर जाकर सरकार के जन हितैषी कार्यों की जानकारी दें। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा उपचुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

बैठक में क्षेत्र के कर्मठ युवा नेता व वर्तमान पार्षद दविंदर सिंह रौनी ने भी प्रमुखता से भाग लिया। रोनी ने एक स्वतंत्र पार्षद के रूप में चुनाव जीता था। वह आप का हिस्सा नहीं होने के बावजूद पार्टी की बेहतरी में लगातार योगदान दे रहे हैं। हरचंद सिंह बरसट ने पार्षद दविंदर सिंह रौनी को पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में योगदान देने और हमेशा इंकलाब का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उन्होंने कहा कि दविंदर सिंह रौनी जैसे ही सक्षम युवा हमारे देश का भविष्य है। वह आम जनता के नेता हैं। आम आदमी पार्टी ऐसे अथक परिश्रम करने वाले युवाओं का सदैव स्वागत है। इस बैठक में उक्त नेताओं के साथ जालंधर से आप प्रत्याशी शुशील कुमार रिंकू, विधायक सुरिंदर सिंह सोढ़ी, पार्षद हरचरण कौर हैप्पी, तरसेम लाल प्रधान, कार्यालय प्रभारी हरभजन सिंह, जगजीत कौर, विम्मी पुरी, मनजीत कौर, विंकी सेठी , सुभाष प्रभाकर, इंद्रवश चड्ढा, सोभा भगत सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं’, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है, देखें महिला पहलवानों का दर्द

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *