Jalandhar By Poll: जालंधर, नकोदर, शाहकोट के उद्योगपतियों ने दिया अटवाल को अपना समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) इंडस्ट्री सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष वधवा, की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में नकोदर, शाहकोट और जालंधर, के उद्योगपतियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू आदि उपस्थत थे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

विजय रुपाणी ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भी उद्योगों को प्रफुल्लित और उनका चहुमुखी विकास करने के लिए पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात मॉडल को अपनाया जाएगा। जिसमें उद्योगों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो उनके विकास में सहायक हों।

Jalandhar By Poll: जालंधर, नकोदर, शाहकोट के उद्योगपतियों ने दिया अटवाल को अपना समर्थन

विजय रुपाणी ने कहा कि जैसे गुजरात में पहले प्रोडक्शन और फिर परमिशन की नीति से उद्योगों को विकास की राह पर लाया गया है, वैसे ही पंजाब में भी वही नीति अपनाकर पंजाब के उद्योगों को भी तेज गति से विकसित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने इस बैठक में सभी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पहला लक्ष्य यही होगा कि वह जालंधर में जितने भी उद्योग हैं उनके विकास के लिए पहल के आधार पर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित दमन मोंगा, गुरप्रीत भाईजादा, हरीश दुआ, डॉ महेंद्रू, पंकज जैन, राजेश कपूर, सचिन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल महाजन, विशाल सीकरी, बॉबी भाटिया, सोनू भाटिया, सुनील जलोटा, विक्की पुजारा, अमित धवन, आदित्य धवन एवं शालीन जोशी व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें वीडियो 

https://youtu.be/UhV31_zP6Ow
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *