Jalandhar By Poll: भाजपा शासित राज्यों में सड़क, बिजली, पानी, कृषि, शिक्षा, स्वच्छता, सिंचाई परियोजनाओं, और सुशासन के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन: कंवरवीर सिंह टोहड़ा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 736 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jalandhar By Poll: मध्य प्रदेश में शिवराज मॉडल विशेषकर सुशासन मॉडल को देखने के लिए देश के 9 राज्यों के भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस सुशासन मॉडल से परिचय हेतु पंजाब से भाजपा जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहड़ा द्वारा बठिंडा देहाती के युवा मोर्चा प्रभारी कर्मबीर डलेह तथा रोपड़ के जिला अध्यक्ष अमन कबरवाल को भेजा गया, जिन्होंने इंदौर, उज्जैन व भोपाल का दौरा किया।

उपरोक्त दोनों नेताओं ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल, उज्जैन के महाकाल लोक और मध्य प्रदेश के गुड गवनेंस से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की तथा पंजाब लौट कर इस बारे में पंजाब अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहड़ा को विस्तृत जानकारी दी। कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपने इस प्रयास के दौरान युवा नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीधा संवाद किया और मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश की सुशासन नीति व नवाचारों से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इस दौरान उपरोक्त नेताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निकाली जा रही सुशासन यात्रा में भी भाग लिया, जिसमें 9 राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के 33 प्रतिनिधि शामिल थे। इन प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री कमल पटेल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदन शर्मा से भी मुलाकात की तथा उनसे भी मार्गदर्शन लिया। इन सभी ने युवा नेताओं ने भोजपुर स्थित महादेव मंदिर और भीम बैठिका के भी दर्शन किए।

कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि यह सुशासन यात्रा एक अनूठी अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा है। जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से चयनित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाता है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश स्तर के युवा मोर्चा पदाधिकरी इसका हिस्सा बनते हैं। इसके माध्यम से प्रतिनिधिमंडल भाजपा सरकार के कार्यों, नीतियों एवं योजनाओं को देख और समझ कर उस बारे में अपने राज्यों के युवाओं को शिक्षित करते हैं।

सीएम हेल्प लाइन और जन-सुनवाई की व्यवस्था

कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जन कल्याण और विकास के विभिन्न कार्य और गतिविधियां बहुत तेजी से चल रही हैं। वहां की सरकारें जुनून और जज्बे के साथ दिनरात जनता की सेवा में जुटी हुई हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिला सशक्तिकरण व गरीब जनता के विकास पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। सुशासन की दृष्टि से भी कई प्रयोग किए जा रहे हैं। जनता की शिकायतों के निवारण के लिए समाधान ऑनलाइन सीएम हेल्प लाइन और जन-सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

राज्य में सड़क, बिजली, पानी, कृषि, शिक्षा, स्वच्छता, सिंचाई परियोजनाओं, सीएम राइज स्कूलों और सुशासन के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। आज मध्य प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए से बढ़कर अब एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। टेक्नॉलाजी का उपयोग करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आज देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश का 4.6 प्रतिशत योगदान है। वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करते हुए कचरे से बिजली बनाने का कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निकाली जा रही सुशासन यात्रा केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की गुड गवनेंस दिखाने और भाजपा की नीतियों को दिखाने के लिए निकाली गई है। मध्य प्रदेश की जो नीतियां हैं, उन्हें पंजाब में भी अपनाएंगे और 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता एहम भूमिका निभाएंगे।

पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बनी है तब से राज्य में लॉ एंड ऑर्डर, ड्रग्स, गैंगस्टर व अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि प्रशासन व् पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पंजाब सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है। आज पंजाब की जनता दहशत के साए में जी रही है और इस सब से निजात पाना चाहती है। जनता ने भाजपा को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं’, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है, देखें महिला पहलवानों का दर्द

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *