Jalandhar News: जालंधर के लोगों को मिलने जा रही है मलबे से राहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के लोगों को अब मलबे से राहत मिलने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में रेत और बजरी बनाने का काम शुरू होने वाला है। गदईपुर का कंक्रीट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू होने वाला है। इस प्लांट को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पावरकॉम द्वारा मंजूरी मिल गई है।

अब खबर है कि शहर में जल्द ही शहर में वेस्ट से रेत और बजरी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर में नया घर बनाने के लिए पुराने घर को तोड़ने और नई बिल्डिंग बनाने के लिए जो मलबा बनता है उसके कण सड़कों के किनारों पर जमा हो जाते हैं जो बाद में हवा में मिलकर प्रदूषण फैलाते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसी के मद्देनजर शहर में मलबे से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल पहले वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनाया गया था लेकिन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों को पूरा करने और बिजली की सप्लाई हासिल करने में थोड़ा समय लग गया। अब जानकारी मिली है कि इस प्लांट ने सारी शर्तें पूरी कर ली हैं और जल्द ही यहां वेस्ट से कंक्रीट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

प्लांट में जो रेत और बजरी बनेंगे उससे नई बिल्डिंग और घर बनाए जाएंगे। वहीं पुराने घरों को तोड़ने के बाद जो मलबा बनता है उसे इस प्लांट तक पहुंचाने के लिए 17 जगहों को चुना गया है। इस मलबे में मकान, बिल्डिंग, कॉलोनाइजर और मेंटेनेंस का मलबा शामिल है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *