Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की हाई कोर्ट में दायर याचिका पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पंजाब सरकार से एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। सिद्धू ने अपनी Z+ सुरक्षा की वापसी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई हुई।

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

सुनवाई के दौरान जस्टिस राजमोहन सिंह ने पंजाब सरकार के वकील को बताया कि जब सिद्धू जेल से बाहर आए तो उनकी सुरक्षा कम कर दी गयी थी। सुरक्षा काम करने का क्या आधार है? सुरक्षा काम करने का क्या आधार है, क्या राज्य और केंद्रीय एजेंसियों से कोई इनपुट था, क्या नवजोत सिद्धू से बात की गई कि उन्हें किस तरह का खतरा है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इस पर पंजाब सरकार के वकील ने कहा कि वे स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेंगे। सिद्धू के वकील मंजीत खैरा ने कहा कि सरकार ने खुद कहा था कि सिद्धू को खतरा है लेकिन जेल से बाहर आने के बाद अचानक सुरक्षा कम कर दी गयी।

वकील ने कहा कि हमने याचिका में लॉरेंस बिश्नोई का भी जिक्र किया है। बिश्नोई ने अपने एक इंटरव्यू में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग और नवजोत सिद्धू का नाम लिया था। सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा घटाते हुए राजा बारिंग की सुरक्षा बढ़ा दी है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *