⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 141 शब्द|📅 27 Apr 2023
डेली संवाद पंजाब। Parkash Singh Badal Funeral: पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। सीएम मान ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल ने 95 साल की उम्र में मंगलवार रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे सुखबीर बादल, बहू हरसिमरत कौर व उनके बच्चे भावुक नजर आए। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में किया जाएगा। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हर आंख आंसुओं से नम है।
भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO








