Parkash Singh Badal Funeral: प्रकाश सिंह बादल को आखिरी विदाई, थोड़ी देर में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal Funeral: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal)  का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में किया जाएगा। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार करने वाली जगह पर पहुंच गया है। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इससे पहले सुबह अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर घर पर रखा गया। बादल गांव में मातम का माहौल है।

Parkash Singh Badal Funeral: प्रकाश सिंह बादल को आखिरी विदाई, थोड़ी देर में किया जाएगा अंतिम संस्कार

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से लोग पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी यहां अपना दुख जाहिर करने पहुंचे हैं। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था। वे पंजाब के 5 बार CM रहे। वहीं लंबी विधानसभा सीट से लगातार 10 बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *