Section 144 Imposed: पंजाब में 2 दिन के लिए धारा 144 लागू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। Section 144 Imposed: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2 (PSETE-2) 29 अप्रैल को है। इसके लिए फरीदकोट जिले में दो दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इसका मकसद परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना है। इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसके साथ ही परीक्षा के दौरान पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। राजेश धीमान जिलाधिकारी फिरोजपुर ने परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के आसपास 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

पीएसईटीई-2 परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी राजेश धीमान ने बताया कि 2 साल पहले तरनतारन में मेडिकल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। इसलिए ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *