डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal: पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फिलहाल राजनीति में शोक की लहर है। सरदार प्रकाश सिंह बादल का आज उनके गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्राली से पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा कुछ देर में निकलेगी। इस पर सभी मंत्रियों ने दुख जताया है। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे होगा। इसी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनके ही खेत में उनको मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे होगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रख दिया गया है।
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम सांस की बीमारी से पीड़ित मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
वह 95 साल के थे। इस दौरान पंजाब के CM भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी बादल परिवार से शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचेंगे। सरदार प्रकाश सिंह बादल के परिवार में उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी बेटी प्रणीत कौर सांसद हैं।