डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: रूपनगर कोर्ट में मोरिंडा ईशनिंदा मामले के आरोपी पर एक वकील द्वारा हमले का प्रयास किया गया है। आरोपी जसबीर सिंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में मौजूद पुलिस ने मौके पर वकील को गिरफ्तार कर घटना को टाल दिया है।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
मिली जानकारी के मुताबिक, CIA स्टाफ तथा पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा गया। दोनों सेल की टीमों ने वकील को तुरंत पकड़कर उसकी रिवॉल्वर जब्त की। वकील स्थानीय है या किसी और एरिया का, इस बात की फिलहाल पुलिस प्रशासन तथा बार काउंसिल जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
मिली जानकारी अनुसार मोरिंडा बेअदबी मामले की आरोपी को महिला जज की अदालत में पेश किया गया। आरोपी जसबीर सिंह को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मोरिंडा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में सोमवार को एक सिख युवक द्वारा बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया।