Jalandhar By Poll: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा सहित कई कांग्रेसी पार्षद व नेता आप में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा सहित उनके सैकड़ों साथी आप में शामिल हो गए। इनके अलावा कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी और पार्षद भी आप में शामिल हुए। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरदीप सिंह राणा व अन्य नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जालंधर में कांग्रेस का बचा हुआ जनाधार भी समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार की जनहितैषी नीतियों से सभी लोग खुश हैं। जालंधर के लोग सुशील कुमार रिंकू को ही चुनकर लोकसभा भेजेंगे।

उल्लेखनीय है कि हरदीप राणा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हैं। उनके पिता राणा महेंद्रजीत भी एक सफल राजनीतिज्ञ थे। राणा गुरजीत को विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान हरदीप राणा का रहा है। इतना ही नहीं, शाहकोट कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रहे हरदीप राणा ने पिछले चार लोकसभा चुनावों में भी अथक परिश्रम किया था। क्षेत्र के लोगों के बीच सम्मान और ईमानदारी ही इनकी पहचान है।

Jalandhar By Poll: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा सहित कई कांग्रेसी पार्षद व नेता आप में शामिल

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उपरोक्त नेताओं के अलावा कांग्रेस को अलविदा कहने वालों में प्रवीण ग्रोवर (शहर अध्यक्ष शाहकोट कांग्रेस), राज कुमार राजू (एमसी), हरदेव सिंह (प्रखंड अध्यक्ष शाहकोट), सतीश रिहान (अध्यक्ष नगर पंचायत शाहकोट), पुनीत रिहान (पूर्व पीए अंबिका सोनी), सुखराज सिंह (सरपंच व ब्लॉक कमेटी सदस्य), सुखा ढेसी (पूर्व उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस), नाजेर सिंह (पूर्व सरपंच काकरा), करमजीत सिंह (सरपंच रामपुर), प्रकाश सिंह (अध्यक्ष बाजीगर सभा शाहकोट) शामिल थे।

लवप्रीत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस), सुबेग सिंह पन्नू (पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर), रवि शेर सिंह (सचिव जिला कांग्रेस), हरदेव सिंह, वीरेंद्र नाहर (उपाध्यक्ष), सुरिंदर सिंह सबी, मंजीत सिंह, राज कुमार, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर कपिला (कांग्रेस नेता), लक्ष्य कपिला (छात्र नेता), संजीव कपिला (वरिष्ठ स्थानीय कांग्रेस नेता), जसवीर सिंह बिट्टू वडाला, राजेश पदम सहित दर्जनों अन्य कांग्रेस नेता और आम कार्यकर्ता शामिल हैं।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *