डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर में AAP लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। नया झटका लगा है कि कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी को। राजिंदर बेरी के करीबी रहे कांग्रेसी नेता राजेश पदम ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। उन्हें जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने ज्वाइन करवाया।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी राजेश पदम को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। माना जा रहा है कि विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि राजेश पदम राजिंदर बेरी के काफी करीबी माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल
आपको बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस के कई नेता टूट कर AAP में चले गए हैं। खुद सुशील रिंकू ने कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन किया औऱ पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया। कांग्रेस के नेता लगातार टूटकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।