Jalandhar By Poll: भाजपा प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में हंसराज हंस ने की बैठक, लोगों का उमड़ा हुजूम, लोग बोले-इस बार वोट भाजपा को

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष पंकज ढींगरा की अध्यक्षता में लोहियां खास मंडल में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के लोकसभा सांसद हंस राज हंस ने लोहियां ख़ास ईलाके के निवासियों से भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल युनाईटिड के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता से समर्थन माँगा।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

देखते ही देखते यह बैठक एक जनसभा का रूप धरण कर गई। इस अवसर पर इलाका निवासियों ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अटवाल के पक्ष में खुल कर समर्थन देने का एलान किया। इस अवसर पर हंस राज हंस के साथ भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कंवलवीर सिंह टोहड़ा आदि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

हंस राज हंस ने इस अवसर पर अपने संबोधन में इलाका निवासियों व जालंधर की जनता को इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बना कर लोकसभा में भेजने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अटवाल की तरफ से जनता को विश्वास दिलाते हैं कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जालंधर के पटरी से उतरे हुए विकास व स्मार्ट सिटी के कार्य को दोबारा पटरी पर लाएंगे और जालंधर को खुशहाल बनाएंगें।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *