Jalandhar By Poll: ‘आप’ की नीतियों व भगवंत मान सरकार के कार्यों को लेकर लोगों में भारी उत्साह, प्रत्याशी रिंकू की जीत पक्की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को हल्के के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यहां के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी की नीतियों और मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हल्के के लोगों ने पुरानी और परम्परागत पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया है।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए जालंधर हल्के के लोग पूरी तरह से मन बना चुके है। जालंधर उपचुनाव को लेकर ‘आप’ की ओर से किया जा रहा चुनाव प्रचार पुरे जोरों पर है। ‘आप’ द्वारा जालंधर उपचुनाव के लिए किये जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी को क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिस कारण पार्टी की छोटी-छोटी सभाएं भी बड़ी रैलियों का रूप धारण कर रही हैं।

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में सुखविंदर सिंह सुख संधू के नेतृत्व में हलक जलंधर के गांव फोलडीवाल में हुई सभा ने विशाल रैली का रूप धारण कर लिया। रैली में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने ‘आप’ की नीतियों और भगवंत मान सरकार द्वारा सूबे किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की बड़े अंतर से जीत का दवा किया।

Jalandhar By Poll: 'आप' की नीतियों व भगवंत मान सरकार के कार्यों को लेकर लोगों में भारी उत्साह, प्रत्याशी रिंकू की जीत पक्की

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में सुखविंदर सिंह सुख संधू के नेतृत्व में हल्का जालंधर कैंट के फूलडीवाल गांव में हुई बैठक के दौरान ब्लॉक समिति मेंबर राज रानी अपने कई साथियों व समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि पंजाब को केवल आम आदमी पार्टी ही खुशहाल बना सकती है।

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और ‘आप’ स्टेट सचिव राजविदर कौर थियाडा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह सोढी, राजेश भट्टी, विधायक हरदीप मुंडिया, विधायक पप्पी पराशर, अमरीक बागड़, मंगल सिंह, सतनाम सिंह सुख संधू भी मौजूद रहे।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *