Jalandhar By Poll: भार्गव कैंप के लोगों ने BJP के इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में खोले अपने दरवाजे, दिया भरपूर समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज जालंधर की वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भार्गव कैंप में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अवसर पर भार्गव कैंप में बसने वाली भगत बिरादरी ने तथा अन्य निवासियों ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में अपने अपने घरों के दरवाजे खोल कर बड़ी गर्मजोशी से भाजपा प्रत्याशी अटवाल का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर पूरे इलाके में खुल कर समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इस मौके पर हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, डॉक्टर शिव दयाल माली, भाजपा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, मंडल अध्यक्ष सुदेश भगत, सुभाष भगत, सुरेंद्र मोहन भगत उपस्थित थे।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने जनता को संबोधित करते हुए भरोसा देते कहा कि विजयी होने पर उनका सबसे पहला कर्तव्य जालंधर की जनता की समस्याओं तथा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करवाना होगा। इस अवसर पर डोर टू डोर कैंपेन के दौरान भार्गव कैंप में स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में, संत ज्ञान गिरी जी के मंदिर में और भार्गव कैंप के मुख्य मंदिर सतगुरु कबीर जी महाराज जी के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इस डोर टू डोर अभियान में इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भगत बिरादरी द्वारा खुला समर्थन मिला और लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष भगत पूरन चंद, मंडल महामंत्री राकेश राणा, मदनलाल, राम भगत, राजकुमार आदि सहित सैकड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VIDEO- नोट के बदले वोट: जालंधर में कांग्रेस खरीद रहे है वोट, वीडियो वायरल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *