Jalandhar By Poll: PM मोदी ने पूरे विश्व में साबित किया कि आज भारत अपनी नई सोच व नई दिशा में किसी भी देश से कम नहीं: पुरी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 612 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपने जालंधर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज लोकसभा चुनाव दफ्तर, लाजपत नगर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में भाजपा अपने पैरों पर खड़ी हो रही है।

उन्होंने सभी पत्रकारों से सवाल करते हुए पूछा कि मैं आप सब से एक सवाल पूछता हूं कि आज अपने मन से बताएं कि 2024 में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और सबकी निगाहें भारतीय जनता पार्टी की तरफ ही जाती है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में यह साबित कर दिया है कि आज भारत अपनी नई सोच नई दिशा में किसी भी देश से कम नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, इम्प्रीत बक्शी, नील बक्शी, सौरभ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

हरदीप सिंह पुरी ने सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में नतमस्तक होने पहुँचे जहाँ उन्होंने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरंत उन्होंने कैंट विधानसभा के सभी बूथ वर्करों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि क्योंकि बीजेपी पहले गठबंधन मे थी और आज भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा उन सीटों पर ध्यान केंद्रित है, जिन पर पहले अकाली दल लड़ता था। अब हमारी स्थिति वहां पर बहुत मजबूत हो चुकी है।

हरदीप पुरी ने कहा कि आज वोटर क्यों वोट करता है और वोटर क्लियर चुनाव करता है? उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब का वोटर सभी पार्टियों के खिलाफ था और उसमें कांग्रेस और अकाली दल भी शामिल थे, क्योंकि हम गठबंधन में थे और यहां का वोटर हमसे भी नाराज था, क्योंकि हम तब गठबंधन की भूमिका में थे। यहां के वोटर को एक नई उम्मीद चाहिए थी और आम आदमी पार्टी उनकी यह नई उम्मीद बनकर आई।

इन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए लोगों के साथ झूठे वादे किये कि हम पंजाब में नशा खत्म करेंगे, पंजाब के लोगों को नशों से मुक्ति दिलाएंगे, अगर किसी परिवार में 18 साल से ज्यादा उम्र की कोई महिला है तो हम उसे हर महीने 1000 रुपए देंगे सहित और भी बहुत से झूठे वादे कर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई, लेकिन सत्ता में आने के बाद सब हवा हो गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

हरदीप पुरी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाए हुए 13 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और आज पंजाब के लोग उन्हें समझ चुके हैं। पुरी ने कहा कि आज यही पार्टी पिछले कुछ सालों से दिल्ली में सरकार चला रही है। हम तो उन्हें बहुत देर से देख रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और आज पंजाब के लोग भी इन्हें 13 महीने की सरकार में अच्छी तरह से जान चुके हैं। यह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

पुरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग किसानों के हितों की बात करते हैं यह सब झूठ और धोखा है। हरदीप पुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर में पहले 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी, पर आज हम इस लोकसभा उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर लड़ाई लड़ेंगे और हमारे प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता के दिए बहुमत से विजय हासिल करेंगें। हम कोई दूसरे या तीसरे नंबर की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, यह लड़ाई हमारी जीत की लड़ाई है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *