Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट मीटिंग खत्म, सीएम मान द्वारा लिए गए अहम फैसले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद लुधियाना। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब के जिला लुधियाना में आज अहम कैबिनेट की बैठक (Punjab Cabinet Meeting) हुई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान द्वारा कई अहम फैसले लिए गए है। सी.एम. मान ने बताया कि आगे से कैबिनेट मीटिंग पंजाब में अलग-अलग जिलों में की जाएगी। सी.एम. मान ने इस मुहिम को ‘लोगों की सरकार लोगों के द्वार’ नाम दिया है।

इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान को जमीनी स्तर पर कामयाब करने के लिए ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। मुलाजिमों की कमी के कारण लैबोरेटरी में कई कई दिन सैंपल पड़े रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

सी.एम. मान ने कहा कि खेल विभाग में नई भर्तियां निकाली जाएंगी। लोकल बॉडी डिपार्टमेंट में 87 भर्तियां निकाली जाएंगी। सी.एम. मान ने आगे बोलते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। वह पंजाब पक्षीय पॉलिसी लेकर आएंगे। विकास के कामों की गाड़ी को पटरी पर लेकर आएंगे ताकि पंजाब दोबारा से रंगला पंजाब बन सके। नंबर एक राज्य बन सके।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1 मई से सरकार मजदूरों को तोफहा देने जा रही है। अब यदि किसी किसान की फसल खराब होती है तो उसके लिए किसान के साथ-साथ उस खेत में मजदूरी करने वाले मजदूरों को भी 10 फीसदी मुआवजा सरकार देगी। अधिक से अधिक मजदूरों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए काम शुरू किया जाएगा।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *