Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा UK की फर्म के साथ नगरपालिका और कृषि अपशिष्ट आधारित CBG प्रोजेक्टों के लिए ढांचागत ज़रूरतों के हल संबंधी चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में कृषि अपशिष्ट और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट की समस्या के स्थायी और वैज्ञानिक हल तलाशने हेतु पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने यू.के. की कंपनी मैसर्ज कार्बन मास्टर्स और मैसर्ज हासिरू डाला इनोवेशन्ज़ के साथ नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट का प्रयोग करके कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) तैयार करने के लिए बुनियादी ढांचे सम्बन्धी ज़रूरतों बारे चर्चा की।

ज़िक्रयोग्य है कि अमन अरोड़ा ने नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस ( सी.एन.जी.) और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) के उत्पादन का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने बेंगलुरु का दौरा किया था। उन्होंने इन फर्मों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इनसे राज्य का दौरा करने और पंजाब में प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

इन फर्मों से ‘इन्वेस्ट इन दी बेस्ट’ का आह्वान करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हरित और प्राकृतिक ऊर्जा के उत्पादन के मामले में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प रखती है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्टैंप ड्यूटी, बिजली ड्यूटी, सी.एल.यू. और ई.डी.सी. चार्जिज़ से छूट देने के अलावा अन्य और भी वित्तीय रियायतों की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा ‘इनवेस्ट पंजाब’ के द्वारा सिंगल विंडो क्लीयरेंस भी प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

मैसर्ज कार्बन मास्टर्स और मैसर्ज हासिरू डाला इनोवेशन्ज़ के नुमायंदों ने पंजाब में निवेश करने में गहरी रूचि दिखाई है। अमन अरोड़ा ने इन फर्मों को धान की पराली पर आधारित सी.बी.जी. प्रोजेक्टों की एलोकेशन के लिए राज्य सरकार की नीतियाँ/ दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के पास प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा।

उन्होंने पेडा के अधिकारियों को हिदायत की कि वह प्लांट स्थापित करने हेतु स्थान चुनने के लिए उनको तहसीलों की सूची मुहैया करवाएं। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को नगरपालिका अपशिष्ट पर आधारित सी.बी.जी. प्रोजेक्टों की एलोकेशन के लिए रूप-रेखा तैयार करने के लिए भी कहा।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *