डेली संवाद मुंबई Jiah Khan Suicide Case: एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड केस में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। 10 साल पहले 3 जून को 2013 को जिया खान की डेडबॉडी उसके फ्लैट में मिली थी। सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें जिया खान ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पर गंभीर आरोप लगाए थे।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने भी कई इल्जाम लगाए थे। साल 2013 में जिया खान ने खुदकुशी कर ली थी। सूरज पंचोली को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं।