Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड, व कपूरथला रोड) में सत्र 2023-24 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव किया गया। ग्रीन मॉडल टाऊन में धनंजय पुरी को हेॅड ब्वॉय व उर्वी राठौड़ को हेॅड गर्ल, लोहारां ब्रांच में वरदान सेठ को हेॅड ब्वॉय व यशिका शर्मा को हेॅड गर्ल चुना गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

नूरपुर रोड में हर्षित शर्मा को हेॅड ब्वॉय व वोनिशा को हेॅड गर्ल, कैंट जंडियाला रोड में पुलकित धीर को हेॅड ब्वॉय व अवनीत कौर को हेॅड गर्ल तथा कपूरथला रोड ब्रांच में गौरव को हेॅड ब्वॉय व हर्षिता‌ को हेॅड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त वाइस हेॅड ब्वॉय, वॉइस हेॅड गर्ल,सेक्रेटरी, लिटरेरी कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन,ट्रेश्रर,चारों सदनों के कैप्टन,वाइस कैप्टन,प्रीफ़ेक्टस व डिसिप्लिन स्क्वाड्स के नाम घोषित किए गए।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

चयनित छात्रों को सैशेज और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की कि वे अपना कर्तव्य पूरी ज़िम्मेदारी से निभाएँगे। संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी ज़िम्मेदारियों से अवगत करवाया और उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अनूप बौरी ने स्टूडेंट काउंसिल के चयनित विद्यार्थियो को बधाई दी और उन्हें मेहनत व अनुशासन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ,प्रिंसिपल शालू सहगल ,प्रिंसिपल मीनाक्षी शर्मा, प्रिंसिपल सोनाली, शर्मिला नाकरा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देकर प्रोत्साहित किया।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *