Jalandhar By Poll: AAP पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब एवेन्यू जालंधर में हुए कार्यक्रम में की शिरकत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा जालंधर उपचुनाव को लेकर पंजाब एवेन्यू जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व एसएसपी सज्जन सिंह चीमा हल्का प्रभारी सुल्तानपुर लोधी, हरबंस सिंह अध्यक्ष, नंदकिशोर उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह, राजेश तिवारी, मंगल सिंह जोल, गुरप्रीत सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jalandhar By Poll: AAP पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब एवेन्यू जालंधर में हुए कार्यक्रम में की शिरकत

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और सूबे में भगवंत मान सरकार की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘आप’ सरकार बनने के बाद पिछले एक साल में पंजाब सूबे ने रिकॉर्ड प्रगति की है। इससे पूर्व की सभी परंपरागत पार्टियों की सरकारों ने सूबे लूटने के आलावा कोई ओर काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि केवल ‘आप’ सरकार ही पंजाब सूबे को खुशहाल बना सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

‘आप’ प्रदेश में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू कर रही है। ‘आप के पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि कैसे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी और अडानी को कौड़ियों के दामों पर जमीन लीज पर दी और बाहरी देशों के बैंकों से कर्ज दिलवाया। उन्होंने आगे कहा कि टैक्स का पैसा जो पंजाब के विकास के लिए लगन था, वह अपने चहेते पूंजीपति कॉरपोरेट घरानों के लिए पानी की तरह बहाया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे पूंजीपति भी विजय माल्या की तरह देश छोड़कर भागने की फ़िराक में है। ‘आप’ महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि प्रदेश की पिछली परम्परागत सरकारों ने सूबे के लोगों पर पिछले 30 साल के दौरान 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है। इसके बावजूद ‘आप’ सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद सूबे के सभी वर्ग के परिवारों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध करायी है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी वोट की ताकत के बारे में बताया और लोगों से अपील की कि वह जलंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ के प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताकर संसद में भेजें ताकि वह उनकी आवाज बन सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ‘आप’ द्वारा सुबे में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *