Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव को लेकर लोगों में AAP के लिए भारी उत्साह, समर्थन देने का किया वादा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की बैठकों और प्रचार का दौर जारी है। पार्टी के नेताओं द्वारा की जा रही इन बैठकों में मान सरकार द्वारा किये जा रहे जन हितेषी कार्यों के कारण आप को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

शनिवार को जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर विधानसभा क्षेत्र के धीना गांव में आप की राज्य सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा के नेतृत्व में बैठक हुई। उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा भी मौजूद थे। बैठक में गांव के लोगों ने आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को उपचुनाव में भारी अंतर से जिताकर संसद भेजने का वादा किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में बहुत अच्छा काम कर रही है। पंजाब के लोग आप की नीतियों और भगवंत मान सरकार के काम से बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों में आप के लिए काफी उत्साह है। वहीं, आप राजविदर कौर थियाड़ा ने कहा कि मान सरकार अपने वादे के मुताबिक सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। जल्द ही महिलाओं को दी गारंटी भी पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

कंग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए थियाड़ा ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों की सरकारों ने राज्य को लूटा है। सिर्फ ‘आप’ (AAP) ही ऐसी पार्टी है, जिसकी सरकार के दौरान पंजाब खुशहाली की राह पर है।

उन्होंने दावा किया कि आप प्रत्याशी सुशील कुमार जालंधर उपचुनाव जीतकर नया इतिहास रचेंगे। इस मौके पर विधायक अशोक पप्पी पराशर, मंगल सिंह सुखा फेल्डीवाल, अमरीक बागर सुख संधू, राजेश भट्टी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *