Punjab News: बहन-भाई को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में आई दोहरी खुशी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा बेरोजग़ार नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने की मुहिम परविन्दर कौर के परिवार के लिए बड़ी खुशी लेकर आई है। बताने योग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज परविन्दर कौर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह परिवार के लिए दोहरी खुशी की बात है क्योंकि परविन्दर कौर के साथ ही उसके भाई हरविन्दर सिंह की भी तकनीकी शिक्षा विभाग में क्लर्क के तौर पर चयन हुआ है।

Punjab News: बहन-भाई को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में आई दोहरी खुशी

संगरूर जिले के गाँव सतौज के रहने वाले, दोनों बहन-भाई राज्य भर के नौजवानों को नौकरियाँ देने के अपने वायदे को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। हरविन्दर सिंह को कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

हरविन्दर ने खुश होते हुए कहा कि पंजाब में रहने और सेवा करने की हमारी इच्छाएं पूरी हुई हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खाली पदों को भरने के लिए अपनी कोशिश जारी रखी हुई है, जिसके नतीजे के तौर पर हम दोनों को नौकरियाँ मिली हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

हरविन्दर ने कहा कि अब उसकी बहन विदेश नहीं जायेगी, क्योंकि उसके आईलैट्स में छह बैंड आए हुए हैं और वह राज्य में बेरोजग़ारी को देखते हुए विदेश जाने की योजना बना रही थी। उसने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा समय पर भरे गए इन पदों से जहाँ एक ओर नौजवान और उनके परिवार यहीं रहेंगे, वहीं इससे यहाँ के कौशल के विदेशों में जाने की समस्या भी दूर होगी।

उसने आगे कि ही इससे पहले वह दोनों पटवारी की भर्ती की लिखित परीक्षाओं में 1.5 अंक कम होने के कारण पटवारी के तौर पर नियुक्ति की सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। इसके बाद दोनों ने आई.टी. क्लर्कों की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी कोशिश की और इसमें सफल रहे। अब उनकी नियुक्ति तकनीकी शिक्षा विभाग में क्लर्क के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हरविन्दर ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन समेत तीन बहन-भाई हैं। उसका छोटे भाई अपनी सीनियर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय हवाई सेना में एयरमैन के तौर पर भर्ती हुआ जो अब पदौन्नत होकर कॉर्पोरल के रैंक पर सेवाएं निभा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने 13 महीनों के कार्यकाल के दौरान 29,000 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *