Punjab News: पंजाब सरकार ने पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित सरकारी कार्यालयों का बदला समय

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित अपने सभी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी की गई है।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2 मई, 2023 से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 07:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 02:00 बजे बंद होंगे। यह समय सारणी 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि यह बदला नया समय क्षेत्रीय कार्यालयों, सिविल सचिवालय और अन्य मुख्य कार्यालयों समेत सभी कार्यालयों में एकरूपता से लागू होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

पंजाब सरकार ने लोगों को भी अपील की है कि वह सरकारी कार्यालयों के बदले हुए नए समय का ध्यान रखें और उस अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुँचें।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

गौरतलब है कि गर्मियों में बिजली की माँग बहुत ज़्यादा होती है। इसको ध्यान में रखते हुए कार्यालय खुलने के समय में बदलाव किया गया है, जिससे बिजली के उपभोग में काफ़ी कमी आने की उम्मीद है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *